जीवन भर के लिए यादगार बन जाएगा देश के इन 5 रोड का सफर

By मेघना वर्मा | Published: July 18, 2018 12:58 PM2018-07-18T12:58:25+5:302018-07-18T13:09:13+5:30

Best Road Trip in India: चाय के बागानों और अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाने वाली गुवाहाटी से भी आप भारत के सबसे सुन्दर रास्ते का सफर तय कर सकते हैं।

best road trip in india | जीवन भर के लिए यादगार बन जाएगा देश के इन 5 रोड का सफर

रोड ट्रिप इन इंडिया| 5 best road trip in India| Road trip in India| Best Road trip in India

कहते हैं सफर का मजा तब ही आता है जब आपका रास्ती खूबसूरत हो। भारत के लोग आज भी ट्रेन का सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें प्राकृतिक नजारों और हरियाली के साथ पहाड़, झरने जैसी कई सुन्दर और मनमोहक चीजें रास्ते में देखने को मिलती हैं। मगर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बाई रोड सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही हाईवे के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से गुजरना आपके सफर के सबसे यादगार पलों में से होगा। इन हाईवे को भारत का सबसे खूबसूरत हाईवे भी कहा जा सकता है। तो बस इस वीकेंड बनाएं प्लान और निकल जाएं अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ देश के सबसे सुन्दर हाईवे के सफर पर। 

1. मनाली से लेह

शायद इसे पूरे भारत का सबसे खूबसूरत सफर भी कहा जा सकता है। जब वी मेट फिल्म का गाना ये इश्क हाए बैठे-बिठाए में जब करीना बर्फ के बीच डांस करती हुई दिखाई देती हैं। ऐसा ही कुछ अनुभव आपको मनाली से लेह जाते हुए भी आएगा। बर्फ से ढकी पहाड़ियां और रास्ते दोनों ही आपके सफर को रोमांचित बनाएंगी। वैसे तो लेह जाने की रोड साल के सिर्फ 5 महीने ही खुली रहती हैं लेकिन इसका सफर आपको जिंदगी भर की यादें दे जाएगा। 

2. मुंबई से पूणे

मुंबई की भीनी-भीनी बारिश में पार्टनर के साथ बाईक पर बैठे ऊंचे पहाड़ों के बीच से गुजरे। बस जिंदगी का असली मजा यही है। आप भी अगर अपने पार्टनर के साथ लोनावला होते हुए मुंबई से पूणे का सफर कर रहे हैं तो आपका सफर यादगार बन जाएगा। मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर हरियाली के बीच में आप अपने पार्टनर के और करीब आ जाएंगें। 

ये भी पढ़ें - अमृतसर जा रहे हैं तो जरूर करें ये 5 काम, यादगार हो जाएगा आपका ट्रिप

3. शिमला से मनाली

बहुत से लोग अपने पार्टनर के साथ छुट्टियां मनाने या हनीमून मनाने चले जाते हैं। अगर आपका भी इस वीकेंड ऐसा कुछ प्लान है तो बाई रोड शिमाला से मनाली जरूर जाएं। आपका ये सफर आपको अपने पार्टनर के और करीब ले आएगा। चीड़ के पेड़, ऊंचे बर्फ के पहाड़, और बीच-बीच में पहाड़ों से गिरते झरने आपके आंखों के साथ मन को भी सुकून देंगे। आपका ये सफर 250 किलोमीटर का होगा। वैसे तो आप ट्रेन से भी यहां जा सकते हैं पर बाइक राईड या कार राईड का अपना अलग ही मजा होगा। 

4. गुवाहाटी से तावांग

चाय के बागानों और अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाने वाली गुवाहाटी से भी आप भारत के सबसे सुन्दर हाईवे का सफर तय कर सकते हैं। गुवाहाटी से तावांग का सफर आपको प्रकृति के और करीब ले जाएगा। घुमावदार रास्तों के साथ आप जितना ऊपर की ओर चढ़ते जाएंगे आप बादलों से खुद को घिरा हुआ महसूस करेंगे। इस रास्ते पर गाड़ी चलाना थोड़ा चैलेंजिंग भी होगा क्योंकि अक्सर बादलों के सामने आ जाने से गाड़ी के सामने कुछ नहीं दिखता पर यकीन मानिए आपको इस रास्ते पर चलकर बेहद सूकून मिलेगा।  

ये भी पढ़ें - परिणीता से ब्योमकेश बक्शी तक, कोलकाता के इन 3 खूबसूरत इलाकों में हो चुकी है कई फिल्मों की शूटिंग

5. चेन्नई से मुन्नार

अगर आप चेन्नई जाने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा सा समय निकालकर मुन्नार जाना ना भूलें। कोयम्बटूर से 90 किलोमीटर ऊपर यह हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं। खास बात यह है कि आपको मुन्नार जाने वाले रास्ते ही इतने पसंद आएंगे कि आपका वापिस आने का दिल नहीं करेगा। चारों और हरियाली और ऊंचे पहाड़। के साथ चमचमाती काली सड़क। जरा नजर ईधर-उधर दौड़ाने पर आपको पहाड़ की महिलाएं सर पर टोकरी बांधे चाय की ताजी पत्तियां तोड़ती भी दिख जाएंगी। चेन्नई एस्प्रेस का गाना कश्मीर तू मैं कन्याकुमारी की शूटिंग भी इन्हीं खूबसूरत वादियों के बीच हुई है। 

Web Title: best road trip in india

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे