योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं और वह राजनेता भी हैं। उनका जन्म 5 जून 1972 को पंचुर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में हुआ था। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया। वे 1998 से 2017 तक बीजेपी की टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। Read More
गोरखपुर से वाराणसी के लिए हवाई सेवा की शुरुआत 27 मार्च को हो गई। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल माध्यम से नई उड़ान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद कहा। ...
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 22 (49 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है और 20 (44 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने ऊपर गंभीर आरोप होने की जानकारी दी है। ...
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को यहां राजभवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमापति शास्त्री को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) पद की शपथ दिलाई। ...
सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली कैबिनेट मीटिंग में मुफ्त राशन योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। बता दें कि योजना को अगले 3 महीने तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। ...
शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने यहां लोक भवन में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अपनी पहली बैठक की। इस दौरान यूपी सीएम ने कहा कि मंत्रियों को जनता और प्रदेश की सेवा करने का एक पुनीत अवसर मिला है। ...