यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अफसरों को सीएम योगी ने दिया ये आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 26, 2022 05:19 PM2022-03-26T17:19:40+5:302022-03-26T17:19:40+5:30

यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए अधिकारियों को 10 प्राथमिक सेंटर को चिन्हित करने को कहा गया है।

CM Yogi gave this order to the officers to make UP a trillion dollar economy | यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अफसरों को सीएम योगी ने दिया ये आदेश

यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अफसरों को सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Highlightsसीएम ने कहा, नोडल अफसर प्रभारी मंत्रियों के साथ प्रत्येक माह जिले का दौरा करेंकहा - विभिन्न विभागों के खाली पदों पर भर्ती से जुड़े मामलों को तेजी से आगे बढ़ाएं

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। सीएम योगी यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने शनिवार को सभी नोडल अफसरों को प्रभारी मंत्रियों के साथ जिले का दौरा करने का आदेश दिया है। 

अधिकारियों के साथ बैठक में CM योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए हैं कि नोडल अफसर प्रभारी मंत्रियों के साथ प्रत्येक माह जिले का दौरा करें, विभिन्न विभागों के खाली पदों पर भर्ती से जुड़े मामलों को तेजी से आगे बढ़ाएं। यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए अधिकारियों को 10 प्राथमिक सेंटर को चिन्हित करने को कहा गया है।

इसके अलावा सूबे के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए है कि लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 (भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र) के सभी संकल्प बिंदुओं को 5 वर्षों में लक्ष्यवार ढंग से पूरा किया जाए, प्रत्येक विभाग 100 दिन, 6 माह तथा वार्षिक लक्ष्य को निर्धारित कर उसकी पूर्ति करें।

वहीं अधिकारियों को ई-ऑफिस व्यवस्था को लागू करने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के भी आदेश दिए गए हैं। सभी विभागों में सिटीजन चार्टर लागू किया जाए, पंचायत सहायकों की तैनाती को पूर्ण किया जाए। भारत सरकार से प्राप्त होने वाले पत्रों के उत्तर की एक प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए।

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। राज्य के सीएम के रूप में यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है। उनके साथ 52 विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है।   

Web Title: CM Yogi gave this order to the officers to make UP a trillion dollar economy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे