वीवीएस लक्ष्मण (एक नवंबर 1974) भारत के पूर्व क्रिकेटर। लक्ष्मण को अपने डेढ़ दशक से लम्बे क्रिकेट करियर में वनडे से ज्यादा सफलता टेस्ट में मिली। खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें सबसे सफल भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। उन्होंने अपने क्रिकेटर करियर में कुल 17 टेस्ट सेंचुरी बनाईं जिनमें से छह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ी गई थीं। लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार वनडे शतक भी बनाए हैं। लक्ष्मण ने टेस्ट में दो डबल सेंचुरी बनाई और दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री सम्मानित किया है। क्रिकेट जगत की सबसे मशहूर पत्रिका विज़्डन ने साल 2002 में विज़्डन क्रिकेटर ऑफ दी ईयर चुना था। Read More
IND vs ZIM T20I series 2024: भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए यहां पहुंच गई। ...
संभव है कि एक युवा टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी जाए हालांकि इसमें टी20 विश्व कप दल के छह से सात सदस्य होंगे। वीवीएस लक्ष्मण और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उनका सहयोगी स्टाफ इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जिम्बाब्वे जा सकता है। ...
Team India Head Coach Bcci 2024: राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद भारत के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 27 मई तक नए कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ...