गर्मियों का मौसम आम लोगों के लिए कई परेशानियां भी लेकर आता है। अत्यधिक गर्मी बीमार भी बना सकती है। खासकर लू के थपेड़े कई बार इतने गंभीर प्रभाव डालते हैं कि अगर ऐहतियात नहीं बरता गया तो जान भी जा सकती है। साथ ही इस मौसम में त्वचा का ध्यान रखना भी जरूरी है। कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनकी मदद से गर्मी में खुद को बचाए रखा जा सकता है।