सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत के 15 करोड़ रुपये का हेर-फेर किया है। लेकिन ईडी दफ्तर में पूछताछ के दौरान इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। ...
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अब तक वह वजह साफ नहीं हो पाई है, जिसके कारण एक्टर को सुसाइड करना पड़ा था। परिवार के लोग और फैंस सुशांत को न्याय दिलाने के लिए लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात शेयर कर रहे हैं। ...
सुशांत सिंह राजपूत से रिलेटेड कई वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस को भावुक कर रहा है। इन दिनों उनकी फिल्म सोनचिड़िया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ...
मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत नहीं दर्ज की है। लोगों को खुद इस बात की जानकारी बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे (Bihar DGP Gupteshwar Pandey) ने खुद दी है। ...
रिया के खिलाफ सुशांत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया ...
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान रिया से उनकी खुद की प्रॉपर्टी को लेकर भी कई सारी बातों की जांच की गई। ...