सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि पूरा देश आज फैसले का इंतजार कर रहा है। मुझे शुरू से लगता है कि इंसाफ मिलेगा। ...
बिहार पुलिस के पास केस जाने के बाद से ही केस को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें भी खूब आ रही थी कि बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की ओर से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। ...
Top News: सुशांत सिंह राजपूत मामले में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने से जुड़ी रिया चक्रवर्ती की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा। वहीं, कोविड-19 और चीन से तनातनी के बीच उपजे हालात सहित समुद्री सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए ...
सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के साथ ही उनके पैसों को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती पर पैसा गबन का आरोप लगाया था। ...