सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है। अब रिया चक्रवर्ती पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ...
सुशांत सिंह राजपूत के फॉर्महाउस केयर टेकर रईस ने आईएनएस को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान और दिवंगत एक्टर के रिश्ते के बारे में कई बातों का खुलासा किया है। ...
अदालत ने शनिवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। ...
एनसीबी ने यहां एक अदालत से कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक द्रव्य मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती ने कई अन्य लोगों के साथ ड्रग्स का लेनदेन किया था। ...
ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने शुक्रवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। जिसे अब 7 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है। ...
सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की आलोचना की है। वकील के मुताबिक मुंबई पुलिस इस केस में बहुत कुछ छिपाने की कोशिश कर रही थी। ...
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड सारा अली खान अक्सर एक्टर संग टाइम स्पेंड करने के लिए उनके फार्महाउस जाया करती थीं। सुशांत सारा को लेकर काफी सीरियस थे। ...