दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
Australia vs Netherlands, World Cup 2023: ओपनर डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोक दिया। 93 गेंद में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। ...
SA vs BAN: महमूदुल्लाह की बल्लेबाजी टूर्नामेंट में बांग्लादेश के लिए कुछ सकारात्मक चीजों में से एक है क्योंकि वे चार हार के बाद अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे हैं। ...
इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को जीत के लिए 383 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब मं बांग्लादेश 46.3 ओवर में ऑल आउट होकर 233 रन ही बना सकी और मुकाबला 149 रन से हार गई। ...
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से आज फिर बावुमा की जगह एडेन मार्करम कप्तानी कर रहे हैं। वे उपलब्ध नहीं है। टॉस जीतने के बाद मार्करम ने कहा, एनगिडी को एक छोटी सी चोट लगी, वह आज नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह टीम में लिज़ाद आए हैं। ...
इंग्लैंड के खिलाफ 229 रन की बड़ी जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम मंगलवार को यहां विश्व कप मैच में जब बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो उसके सामने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की चुनौती होगी। ...