शाहरुख खान भारतीय फिल्म जगत के सबसे नामचीन सितारों में से एक हैं। उनकी ख्याति के चलते उन्हें किंग खान कहा जाता है। दिल्ली में 2 नवम्बर 1965 को जन्मे शाहरुख को एक आउटसाइडर होने के बाद इतना बड़ा कद हासिल करने और संघर्ष के रास्ते अपना कद इतना बड़ा करने के चलते उन्हें और इज्जत से नवाजा जाता है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की खान तिकड़ी आमिर, सलमान और शाहरुख में कई बार शाहरुख शीर्ष पर नजर आते हैं। शाहरुख की पहली फिल्म 1992 में आई दीवाना थी, उनकी अगली फिल्म जीरो का टीजर उनके 53वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ, जिसमें वह प्रमुख भूमिका में हैं और शीर्ष अभिनेत्री अनुष्का शर्मा व कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। Read More
किंग खान अपनी इस सीरीज के लिए बॉबी देओल को कास्ट किया है। बॉबी देओल ने खबर की घोषणा करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर कलपपेरबॉर्ड की फोटो पोस्ट करके उत्साहिकता दिखाई है। ...
हाल ही में ऐश्वर्या और सलमान खान की सालों पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, अब इसी लिस्ट में शाहरुख और माधुरी भी शामिल हो गए हैं। ये फोटो करीब 25 साल पुरानी है। ...
नीना गुप्ता ने बधाई हो फिल्म में आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म से नीना इतनी पॉपुलर हो गईं कि ना सिर्फ नॉर्मल पीपल बल्कि बॉलीवुड के किंग खान और करण जौहर भी उनके जबरा फैन हो गए। ...