बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपना फ़िल्मी सफ़र बीवी हो तो ऐसी में एक छोटे से रोल के साथ शुरू किया l राजश्री फिल्म्स की मैंने प्यार किया फिल्म के साथ सलमान खान ने अपनी धमाकेदार शुरुआत की l उसके बाद सलमान खान ने कई हिट फिल्मों में काम किया जिसमे साजन, हम दिल दे चुके सनम, जुड़वाँ, बॉडीगार्ड, रेडी, वांटेड, किक, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा हैl सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं फिर चाहे वो उनकी गाडी द्वारा फुटपाथ पर सोये हुए लोगों का कुचले जाने का मामला हो या जोधपुर में काले हिरन को मारे जाने का मामला हो lउनके प्रेम प्रसंग भी काफी चर्चित रहे हैं l पहले उनका नाम संगीता बिजलानी के साथ जोड़ा गया था, उसके बाद सोमी अली के साथ उनके अफेयर के चर्चे थेl ऐश्वर्या राय के साथ हम दिल दे चुके सनम करते समय दोनों काफी करीब आ गए l लेकिन सलमान खान के बुरे बर्ताव के चलते ऐश्वर्या ने उन्हें छोड़ दिया l आजकल सलमान खान का नाम कटरीना कैफ के साथ जोड़ा जा रहा है l सलमान खान ने अपनी एक NGO भी शुरू किया है Being Human l Read More
Bigg Boss 17: बिग बॉस-17 के विजेता मुनव्वर फारुकी के प्रशंसक पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर के प्रशंसक की पहचान अरबाज यूसुफ खान (26) के रूप में हुई है। ...
सलमान की अगली फिल्म 'द बुल' है। इसे मालदीव में कई लोकेशंस पर शूट किया जाना था। विवाद के बाद इसमें देरी हो रही है। फिल्म में कुछ ऐसे एक्शन सीन रखे जाएंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए होंगे। ...
विक्की जैन ने मन्नारा चोपड़ा को 'अनुचित' होने के लिए घटिया कहा क्योंकि उन्होंने मुनव्वर की मदद करने की कोशिश की थी। अंकिता ने भी मन्नारा पर आरोप लगाया। ...