सचिन पायलट राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री हैं। सचिन दिवंगत कांग्रेस नेता राजेश पायलट के बेटे हैं। सचिन पायलट 2004 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र दौसा से 26 साल की उम्र में सांसद चुने गए थे और इसके साथ ही वे सबसे युवा सांसद सदस्य भी बने। बहरहाल, राजस्थान में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस की जीत के सूत्रधार रहे हालांकि, इसके बावजूद अशोक गहलोत के राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी कांग्रेस से नाराजगी सामने आती रही है। Read More
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के बागी विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें भाजपा से लिए गए पैसे वापस करने चाहिए ताकि वे बिना किसी दबाव के अपना कर्तव्य निभा सकें। ...
बाड़मेर में कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत के मंत्रिमंडल के 4 मंत्री और 12 विधायक पायलट के साथ मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में 4 मंत्रियों और 12 विधायकों के जमावड़े को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। ...
राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल के सवाल पर प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ‘‘अगर सभी कहेंगे तो (मंत्रिमंडल में फेरबदल) करेंगे, लेकिन मेरे ख्याल में अभी हमारा ऐसा कोई विचार नहीं है।’’ ...
कांग्रेस सरकार दुबारा बनने की संभावनाओं संबंधी एक सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा, 'इस बार सरकार (दुबारा) लानी है हम लोगों को जनहित में। जनहित तभी होगा जब इस सरकार की योजनाएं जारी रहे।' ...
राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और सचिन पायलट अपनी ही पार्टी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। अशोक गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी को नुकस ...
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नाम हैं लेकिन सचिन पायलट का नाम सूची में शामिल नहीं है। ...