रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथों में होगी जो विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम के कप्तान बनाए गए हैं। ...
क्रिकेट एक्सपर्ट अयाज मेमन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट कार्ड में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को मिली कामयाबी में भारतीय खिलाड़ियों ने किस तरह अपना जलवा बिखेरा। ...
India vs New Zealand, 5th ODI: रायुडु (113 गेंदों पर 90 रन) और विजय शंकर (64 गेंदों पर 45 रन) ने पांचवें विकेट के लिये 98 रन जोड़कर भारत को शुरुआती झटकों से उबारा जबकि पंड्या ने स्लॉग ओवरों में 22 गेंदों पर 45 रन की तुफानी पारी खेली जिसमें पांच छक्के ...
India vs New Zealand: श्रृंखला में 4-1 की जीत भारत की न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 1967 में दौरा करने के बाद से सभी प्रारूपों में सबसे बड़ी जीत है और रोहित ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है। ...