Prayagraj lok sabha constituency, Latest Hindi News
संगम नगरी प्रयागराज धार्मिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण शहर है। इस लोकसभा सीट ने देश को दो प्रधानमंत्री दिए हैं- पंडित जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री। इसके अलावा हेमवतीनंदन बहुगुणा, मुरली मनोहर जोशी और जनेश्वर मिश्र जैसे दिग्गज नेता भी इसी मिट्टी की देन हैं। बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन भी इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। प्रयागराज लोकसभा सीट पर कुल 1,666,569 मतदाता हैं। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 7,49,001 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,17,403 है। प्रयागराज में हाईकोर्ट, उत्तर प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग, राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय स्थित है। प्रयागराज के दर्शनीय स्थलों में पुराना किला, स्वराज भवन, संगम, अक्षयवट, सरस्वती कूप, खुशरू बाग, चंद्रशेखर आजाद पार्क इत्यादि हैं। Read More
Prayagraj Lok Sabha Seat 2024: नीरज त्रिपाठी भाजपा के दिग्गज नेता रहे केसरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं और उन्हें भाजपा ने सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने इस सीट से करछना से दो बार समाजवादी ...
पीएम मोदी ने कहा कि पहले कुंभ का मेला होता था तो भ्रष्टाचार की बाते सामने आती थीं। इस बार कुंभ का मेला हुआ तो शान से माथा ऊंचा हो गया, भ्रष्टाचार का एक भी आरोप इस बार कुंभ में नहीं लगा। ...
Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की लेकिन रीता बहुगुणा की सीट का वर्तमान नाम ही लिखना भूल गई। ...
सपा पार्टी 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ...
Prayagraj Lok Sabha Constituency: देशभर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां चुनावी क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरण बिठाने में जुट गई हैं। आज पढ़िए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र का चुनावी इतिहास और वर्तमान राजनी ...