पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 1999 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और इससे पहले साल 2007 में टीम उपविजेता रही थी, जिसे भारत ने हराया था। Read More
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए अचानक पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का फैसला किया। इस पर पाकिस्तान के क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया सामने आई है। ...
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष रमीज राजा ने अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट कर दिया था कि उनकी बाबर से कप्तान के रूप में वही उम्मीदें हैं जो इमरान खान से थी। ...
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज बहाल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नवनियुक्त अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि अभी यह असंभव है, क्योंकि राजनीति से खेलों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। ...
T20 World Cup 2021: पूर्व कप्तान रमीज राजा का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अगला अध्यक्ष बनना तय है लेकिन वह 13 सितंबर से पहले यह पद नहीं संभाल पाएंगे। ...