निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और वर्तमान में भारत की रक्षामंत्री हैं। 2017 में रक्षामंत्री का पदभार संभालने से पहले उनके पास वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार था। इसके अलावा वो वित्त एवं कारपोरेट मामलों की राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण के विषय में कहा जाता है कि वो भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री हैं। निर्मला का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उन्होंने मद्रास के तिरुचिरापल्ली से शुरुआती पढ़ाई की और उसके बाद सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बीए की पढ़ाई की। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में एमए की पढ़ाई की है। वो चंद्रबाबू नायडू की कम्यूनिकेशन एडवाइजर भी रह चुकी हैं और बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। Read More
नीति आयोग ने सरकार को बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) के लिये खुदरा और संस्थागत निवेशकों को आकर्षित करने को लेकर निवेश के लिये कर प्रोत्साहन देने और इसे ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता के दायरे में लाने का सुझाव दिया है। आयोग ने बुनियादी ढांचा ...
आयकर विभाग ने रविवार को सामान्यीकरण शुल्क (इक्वलाइजेशन लेवी) एवं प्रेषण (रेमिटेंस) के लिए विवरण दाखिल करने से जुड़े विभिन्न अनुपालनों और जीएसटी माफी योजना का लाभ उठाने की समयसीमा बढ़ा दी। सरकार ने सामान्यीकरण शुल्क (इक्वलाइजेशन लेवी) एवं प्रेषण (रेमि ...
वित्त मंत्रालय ने रविवार को जीएसटी माफ करने की योजना का लाभ उठाने की अंतिम तारीख तीन महीने के लिए बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी। योजना के तहत करदाताओं को मासिक रिटर्न दाखिल करने में देरी के लिए कम शुल्क का भुगतान करना होगा।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध् ...
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन सितंबर को वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक बुलाई है। इस बैठक में वित्तीय क्षेत्र की स्थिति पर विचार किया जाएगा। साथ ही बैठक में महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के शुरुआती पुनरोद्धार को समर्थन देन ...
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को वादा किया कि त्रिपुरा के जनजातीय क्षेत्रों के सतत विकास और बुनियादी ढांचा विकास के लिये 1,300 करोड़ रुपये की परियोजना को अगले 10 दिनों के भीतर मंजूरी दे दी जायेगी। यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर मोहन ...
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओसी) ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन का विरोध करते हुए सरकार के इस कदम को सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्ति का ‘थोक में निजीकरण’ करार दिया। बैंक अधिकारियों के संघ ने केंद्र सरकार से ‘देश की बेशकीमती संपत्ति को बेचने के व ...
देश के प्रमुख वामपंथी दलों ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यह भारत की संपत्तियों को बेचने की योजना है जो ‘विनाशकारी’ साबित होगी। माकपा ने अपने मुखपत्र ‘पीपुल्ल्स डेमोक्रेसी’ के एक स ...
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर यहां पहुंचेंगी और इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी । मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी ।त्रिपुरा म ...