न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
New Zealand vs India, 3rd T20I - रोहित शर्मा के 40 गेंद में 65 रन की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए। रोहित ने अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये। ...
भारत ने बुधवार को सेडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम विस्फोटक शुरुआत के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 179 रन ही बना पाई। ...
ये टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही। इससे पहले वह साल 2106 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 गेंदों में ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 3 बार 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। ...