राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रति वर्ष खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने और खेल के प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्ष की अवधि में खिलाड़ी द्वारा शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, अर्जुन पुरस्कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को और खेल विकास के क्षेत्र में जीवन भर योगदान देने के लिए ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। Read More
कोरोना संकट के बीच आज खेल पुरस्कार का वर्चुअल समारोह आयोजित होगा, वहीं पीएम मोदी एक अन्य वर्चुअल कार्यक्रम में झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। पढ़ें आज जिन खबरों पर रहेंगी नजरें... ...
National Sports Award Winners test Covid-19 positive: सात्विक साइराज समेत इस साल के तीन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद वह ऑनलाइन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे ...
BCCI, Rohit, Ishant, Deepti: बीसीसीआई ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चुने जाने के लिए रोहित शर्मा, इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को बधाई दी है, कहा, आपकी उपलब्धियों पर गर्व है ...
Para-athletes: शुक्रवार को घोषित राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में पहली पार आठ पैरा खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है, जोकि अभूतपूर्व है ...
Khel Ratna Award, Arjuna Award: रोहित शर्मा और रानी रामपाल समेत इस बार कुल पांच खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश खेल रत्न के लिए की गई है, जबकि 29 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा ...
National Sports Awards: कोरोना संकट की वजह से इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में एक से दो महीने का विलंब हो सकता है, खेल मंत्रालय कर रहा है राष्ट्रपति के दिशानिर्देशों का इंतजार ...
दीपा मलिक राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को हासिल करने वाली दूसरी पैरा एथलीट बन गईं, क्योंकि पैरालंपिक का दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झझारिया को 2017 में, इससे सम्मानित किया गया था। ...