Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
सवाल यह है कि सरपंच से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष, नगराध्यक्ष मेयर, विधायक, सांसद या मंत्री शक्तिसंपन्न स्थान पर होने के बावजूद यदि अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाते हैं तो उनके खिलाफ हमारा गण सामुदायिक रूप से आवाज उठाने की हिम्मत क्यों नहीं करता है? ...
Ram Mandir: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बस दो दिन बचे हैं। पूरा देश इश समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ...
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, "सच्चाई यह है कि पीएम मोदी ने हिंदुओं को आत्म-जागरूक बनाया है जो छोटी बात नहीं है। हमने सार्वजनिक रूप से कई बार कहा है कि हम मोदी विरोधी नहीं हैं बल्कि उनके प्रशंसक हैं। ...
Ayodhya Ram Mandir Live: पिछले 50 वर्षों से डाक टिकटों का संग्रह कर रहे बेंगलुरु में बसे सुशील मेहरा ने कहा कि बीता दिन डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए एक शानदार दिन था। ...
समारोह से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने राम मंदिर की खूबसूरत सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरों में पवित्र नगरी अयोध्या के मध्य में निर्माणाधीन राम मंदिर का परिसर देखा जा सकता है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह तमिलनाडु में धनुषकोडी के पास अरिचल मुनाई का दौरा किया, जहां राम सेतु बनाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अरिचल मुनाई प्वाइंट पर अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया। ...