लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : रमेश बिधूड़ी विवाद के वक्त चेयर पर बैठे के सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को लिखा पत्र, मांग की रमेश बिधूड़ी के तत्काल निलंबन की

भारत : Mann Ki Baat: पीएम मोदी कर रहे आज 'मन की बात', बोले- चंद्रयान -3 के बाद, जी20 ने हर भारतीय की खुशी दोगुनी की...

भारत : रमेश बिधूड़ी विवाद में फंसी भाजपा ने घेरा दानिश अली को, सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, आदतन अपराधी हैं, पीएम मोदी को 'नीच' कहे थे

भारत : पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध; वाराणसी में काफिले में शामिल कार के आगे कूदा शख्स, पुलिस ने पकड़ा

भारत : Atal Awasiya Vidyalaya Yojana Varanasi: 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण, 1,115 करोड़ रुपये की लागत, पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया, देखें वीडियो

कारोबार : Vande Bharat Express Trains: कल नौ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने का लक्ष्य, जानें रूट और समयसारिणी

भारत : PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी, देखें तस्वीरें

विश्व : India-Canada Dispute: हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के बारे में ‘विश्वसनीय आरोपों’ के सबूत भारत से साझा किए थे, कनाडा पीएम ट्रूडो ने कहा

भारत : पीएम मोदी ने वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास, सचिन तेंदुलकर ने भेंट की NAMO नाम वाली टीम इंडिया की जर्सी

ज़रा हटके : Watch: जब बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख ने छूने चाहे पीएम मोदी के पैर, जानें फिर क्या हुआ?