लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

विश्व : पीएम मोदी को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, देखें वीडियो

भारत : सिडनी में पीएम मोदी का 'मेगा शो', खचाखच भरे कूडोस बैंक एरिना में 20 हजार भारतीयों से क्या बोले प्रधानमंत्री, जानें 10 बड़ी बातें

भारत : नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में नहीं शामिल होंगे विपक्षी दल, कार्यक्रम का करेंगे बहिष्कार

विश्व : अमेरिका के राजदूत ने पीएम मोदी के प्रशंसा में कहा, 'भारत में नो 5जी-6जी ओनली गुरुजी'

क्रिकेट : पीएम मोदी ने सिडनी में इस महान खिलाड़ी को किया याद, कहा-लाखों भारतीयों ने शोक मनाया था, ऐसा लग रहा था जैसे हमने अपना कोई खो दिया, देखें वीडियो

भारत : नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष, संसद सदस्यों को भेजा गया आधिकारिक निमंत्रण

भारत : इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कर सकते हैं तो पीएम मोदी क्यों नहीं? हरदीप सिंह पुरी ने संसद के नए भवन के उद्घाटन से जुड़े विवाद पर कही ये बात

भारत : केंद्र के अध्यादेश को लेकर सिसोदिया का कटाक्ष, कहा- पीएम मोदी अहंकारी हो गए हैं

भारत : कूनो में चौथे चीते की मौत, मादा चीता ज्वाला के शावक ने दम तोड़ा, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

विश्व : पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने बनाया ट्विटर अकाउंट, कुछ ही देर बाद सस्पेंड हुआ खाता