लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस वीर सावरकर एयरपोर्ट टर्मिनल का 18 जुलाई को किया उद्घाटन, 22 जुलाई की रात उसकी छत का हिस्सा उखड़कर हवा में लटका

भारत : सिब्बल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- जब प्रधानमंत्री मणिपुर पर बयान नहीं देते तो लोकतंत्र के मंदिर 'अशांत और बाधित' होता है

विश्व : मणिपुर हिंसा: अमेरिका ने दो महिलाओं को नग्न घुमाने वाले वायरल वीडियो पर जताई चिंता, बोला- 'भारत सरकार हिंसा प्रभावित समूहों की सुरक्षा करे'

उत्तराखंड : उत्तराखंड के भाजपा सांसदों को केंद्रीय नेतृत्व से मिलेगा गुरुमंत्र, 25 जुलाई को नई दिल्ली में होगी बैठक

भारत : अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के मणिपुर पर दिये बयान की आलोचना की, बोले- मोदी ने राजस्थान के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है

स्वास्थ्य : Tele-Manas Helpline: अक्टूबर 2022 में टेली मानस हेल्पलाइन की शुरुआत, 200000 से अधिक कॉल, जानें कैसे ले सकते हैं इसका फायदा, क्या है टोल फ्री नंबर

कारोबार : Indian Rupee: बांग्लादेश के बाद श्रीलंका में भारतीय रुपये का जलवा!, लोकल लेनदेन को स्वीकार करने पर विचार, जानें क्या हो सकता है असर

भारत : कपिल सिब्बल ने मणिपुर में की राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, कहा- मुख्यमंत्री को करना चाहिए बर्खास्त

भारत : राजस्थान: कैबिनेट से राजेंद्र सिंह गुढ़ा को हटाने पर सीएम अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

भारत : 'फोन बैंकिंग घोटाला' पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था - पीएम मोदी