मोहन भधुकर भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ। मोहन भागवत एक पशु चिकित्सक भी हैं। 2009 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक हैं। केएस सुदर्शन के बाद उन्हें उत्ताराधिकारी चुना गया था। संघ कार्यकर्ताओं के परिवार से हैं। पिता मधुकरराव भागवत चन्द्रपुर क्षेत्र के प्रमुख थे। Read More
जोशी ने कहा कि हिंदूवादी विचारक विनायक दामोदर सावरकर को ‘उचित सम्मान’ मिलना चाहिए। हिंदू नेताओं की सुरक्षा के संबंध में उनका बयान पिछले सप्ताह लखनऊ में हिंदू महासभा के एक घटक संगठन के पूर्व नेता कमलेश तिवारी की हत्या की पृष्ठभूमि में आया है। ...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकास पर वैद्य ने कहा कि वर्तमान में 57,411 दैनिक शाखाएं और 18,923 साप्ताहिक शाखाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 2010 से 2014 के बीच लगभग 6,000 नई शाखाएं बनी हैं। 2018 की तुलना में इस साल 1,500 शाखाएं बढ़ी हैं। ...
मायावती ने कहा, ''आप लोग धर्म परिवर्तन को लेकर मेरे बारे में भी जरूर सोचते होंगे। मेरा यही कहना है कि मैं बौद्ध धर्म की दीक्षा जरूर लूंगी पर सही और उचित समय पर, जब मेरे साथ पूरे देश में बड़ी तादाद में लोग धर्म परिवर्तन करें।" ...
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भागवत हमें विदेशी मुसलमानों से जोड़ने की कितनी कोशिश करते हैं, लेकिन इससे मेरी भारतीयता कम नहीं होगी।’’ ...
भारत की विविधता की प्रशंसा करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पूरा देश एक सूत्र से बंधा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लोग विविध संस्कृति, भाषाओं, भौगोलिक स्थानों के बावजूद खुद को एक मानते हैं।’’ ...
मोहन भागवत ने मंगलवार को दशहरे के अपने भाषण में कहा था कि संघ अपने इस नजरिये पर अडिग है कि 'भारत एक हिंदू राष्ट्र' है। AIMIM नेता ओवैसी ने अब इस पर कटाक्ष किया है। ...