ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
शरद पवार ने बातचीत के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से पूछा कि उन्होंने नारद मामले पिछले साल सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए अपने मंत्रियों के प्रकरण को किस तरह से संभाला था। ...
शिवसेना सांसद संजय राउत ने केसीआर और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के बाद स्पष्ट किया कि वर्तमान राजनीतिक हालात में बिना कांग्रेस के बीजेपी विरोधी किसी भी मोर्चे की कल्पना करना असंभव है। राउत ने कहा कि शिवसेना पहले भी यह बात ममता बनर्जी के साथ हुई मीटिंग मे ...
रविवार को टीएमसी ने अपने ऐसे 61 कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया जो 27 फरवरी के निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे। ये सभी कार्यकर्ता नॉर्थ 24 परगना जिले के हैं। पश्चिम बंगाल के 108 नगर निकायों में 27 फरवरी को मतदान होना है। ...
नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के साथ हुई बैठक के बाद उसे व्यक्तिगत मुलाकात बताते हुए किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा से स्पष्ट इनकार किया था। प्रशांत किशोर को साल 2020 में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित कर दिया गया था। ...
मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है। बता दें कि जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार रात को लाहिड़ी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के बाद लाहिड़ी का निधन हुआ। ...
Bengal municipal corporation election results: सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर और दिग्गज वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्जी सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव 2022 में हार गए हैं। ...