मधुबाला का जन्म 14 फरवरी, 1933 को दिल्ली में हुआ था। इनके बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था। इनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था।मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1942 की फिल्म 'बसंत' से की थी। यह काफी सफल फिल्म रही और इसके बाद इस खूबसूरत अदाकारा की लोगों के बीच पहचान बनने लगी।वर्ष 1947 में आई फिल्म 'नील कमल' मुमताज के नाम से आखिरी फिल्म थी। इसके बाद वह मधुबाला के नाम से जानी जाने लगीं। इस फिल्म में महज चौदह वर्ष की मधुबाला ने राजकपूर के साथ काम किया। 'नील कमल' में अभिनय के बाद से उन्हें सिनेमा की 'सौंदर्य देवी' कहा जाने लगा। उन्होंने लगभग 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। Read More
Madhubala Death Anniversary: मधुबाला इतनी खूबसूरत थी कि किसी को भी उन्हें देखते ही प्यार हो सकता था। वहीं चुलबली श्रीदेवी अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लेती थी, पर दोनों का निधन उम्र के ऐसे पड़ाव पर हुआ, जिसने सबको चौका दिया था। ...
बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मधुबाला को बड़े पर्दे पर लाने का काम केदार शर्मा ने किया था। केदार शर्मा ने अपनी फिल्म 'नीलकमल' में राजकपूर के सामने मधुबाला को लॉन्च किया। ...
टिक टॉक पर कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली लड़की भी चर्चाओं में आई थी। कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम एलिना राय है। ...