केरल में बारिश के प्रकोप के चलते करीब 3.53 लाख लोग बेघर हो गए हैं जो 3,026 राहत शिविरों में रह रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 40,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 134 पुल और 16,000 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे कुल 21,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोच्चि में कल हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 अगस्त को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और बुरी तरह घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। Read More
भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा कि केरल में करीब दो सप्ताह पहले बचाव अभियान शुरू किया गया था और बारिश के गति पकड़ने के साथ अभियान में भी तेजी लायी गई। ...
राज्य के विल्लुपुरम क्षेत्र की अनुप्रिया ने टीवी पर केरल की तबाही देखने के बाद चार साल तक जमा की गई 9,000 रुपये की अपनी बचत को दान करने का फैसला किया। ...
मछली बेचकर पढ़ाई का खर्च निकालने वाली हनान हामिद को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन उसने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में डेढ़ लाख रुपये का दान दिया है। ...
मौलाना रशीद ने एक सवाल पर कहा कि बकरीद मनाये जाने से, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद घोषित सात दिन के राष्ट्रीय शोक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ...
भारी बारिश से केरल के हालात काफी खराब हैं। हजारों लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 8 अगस्त से दूसरी बार शुरू हुई बारिश में 10 दिनों के भीतर मरनेवालों की संख्या 197 हो गई है। अब तक कुल मरने वालों की संख्या 350 के पार हो गई है। ...