बेहतर हो रही है केरल की स्थिति, शुरुआती बचाव कार्य लगभग पूरा: वाइस एडमिरल लूथरा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 20, 2018 06:00 PM2018-08-20T18:00:49+5:302018-08-20T18:00:49+5:30

भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा कि केरल में करीब दो सप्ताह पहले बचाव अभियान शुरू किया गया था और बारिश के गति पकड़ने के साथ अभियान में भी तेजी लायी गई।

kerala flood The situation is improving in Kerala, the rescue operation is almost complete: Vice Admiral Luthra | बेहतर हो रही है केरल की स्थिति, शुरुआती बचाव कार्य लगभग पूरा: वाइस एडमिरल लूथरा

kerala flood

श्रीनगर, 20 अगस्त (भाषा) नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि केरल में स्थिति में सुधार हो रहा है और बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब राहत और पुनर्वास की दिशा में प्रयास तेज किये जा रहे हैं।

केरल में मॉनसून के दौरान हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 210 लोगों की जान गयी है। इस कारण 7.14 लाख से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं। 

पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने संवाददाताओं से कहा, “जहां तक नौसेना का सवाल है तो हमने पिछले चार-पांच दिनों में खास तौर पर प्रयास तेज कर दिया था, अब हम राहत प्रदान करने और उसके बाद पुनर्वास की दिशा में कोशिश की ओर बढ़ रहे हैं।” 

उन्होंने कहा, “बचाव का शुरुआती काम लगभग पूरा कर लिया गया है। हालांकि विभिन्न इलाकों में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। हम उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए उन तक पहुंचेंगे।” 

वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा कि केरल में करीब दो सप्ताह पहले बचाव अभियान शुरू किया गया था और बारिश के गति पकड़ने के साथ अभियान में भी तेजी लायी गई।

उन्होंने कहा, “दिल्ली से पूरे अभियान के समन्वय का अभियान चल रहा है। रक्षा आपदा प्रबंधन समूह द्वारा सुरक्षा बलों का समन्वय किया जा रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर इसका समन्वय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समूह द्वारा किया जा रहा है।” 

लूथरा ने कहा कि सभी केंद्रीय और राज्य एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों और लोगों के सहयोग से स्थिति के जल्द ही नियंत्रण में आ जाने की संभावना है।

Web Title: kerala flood The situation is improving in Kerala, the rescue operation is almost complete: Vice Admiral Luthra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे