जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
Bengal municipal corporation election results: सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर और दिग्गज वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्जी सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव 2022 में हार गए हैं। ...
UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, लेकिन कुछ जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की खबरें आई। ...
Uttar Pradesh elections: केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के एक साथ आने पर भी भाजपा विधानसभा चुनाव जीतेगी। ...
Goa Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की दूसरी सूची की बुधवार को घोषणा की। ...