Jawaharlal nehru university (jnu), Latest Hindi News
दिल्ली स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय। भारतीय संसद में जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 1966 में विधेयक पारित हुआ। 1969 में यूनिवर्सिटी अस्तित्व में आयी। विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और मानविकी से जुडे़ विषयों की परास्नातक (एमए), एमफिल और पीएचडी तक की शिक्षा दी जाती है। विश्वविद्यालय में कई विदेशी भाषाओं की स्नातक और उससे उच्च स्तर की शिक्षा भी दी जाती है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जेएनयू के कई सेंटरों को "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" का दर्जा दिया है। भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में जेएनयू को साल 2016 में तीसरा और साल 2017 में दूसरा स्थान मिला था। Read More
एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेएनयू हिंसा पर कहा, ''मैं सभी छात्रों से विश्वविद्यालय की गरिमा और परिसर में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।'' ...
गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, “केंद्रीय गृह मंत्री ने जेएनयू हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की और उन्हें जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।” ...
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को कहा कि लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश उपद्रवी परिसर के अंदर घूम रहे थे और वहां संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों पर हमले कर रहे थे जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। ...
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास शुल्क बढ़ाए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर सर्वर रूम में “तोड़फोड़” करने और तकनीकी स्टाफ को “डराने-धमकाने” का शनिवार को आरोप लगाया। ...
जेएनयू छात्र संघ ने कहा कि प्रशासन ने छात्रों पर हमला करने के लिए “नकाबपोश” सुरक्षा गार्डों का इस्तेमाल किया। छात्र संघ ने आरोप लगाया, “वे शर्मनाक ढंग से नकाब पहने हुए थे। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष को एक सुरक्षा गार्ड ने खुलेआम थप्पड़ मारा।” ...
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीपी नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया, ‘‘ डी. पी. त्रिपाठी जी के निधन से काफी दुखी हूं। वह राकांपा के महासचिव और हम सबके मार्गदर्शक थे।’’ ...
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने बुधवार को सेमेस्टर पंजीकरण प्रक्रिया का बहिष्कार करने का आह्वान किया है और कुलपति से मुद्दों के ‘समाधान की भावना से उपयुक्त चर्चा करने और काम करने’ की मांग की है। ...