लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

ज़रा हटके : वीडियो: जब इंदिरा गांधी ने धाराप्रवाह फ्रेंच बोलकर दिए विदेशी पत्रकार को जवाब, बताया कैसे सीखी ये भाषा

भारत : आज भी अनावरण के इंतजार में यहां खड़ी है इंदिरा गांधी की प्रतिमा, 33 साल से पहले हुआ था निर्माण

भारत : जब 1962 के युद्ध में इंदिरा गांधी ने देश के लिए दान कर दी थीं चूड़ियां और गहने

भारत : BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का बयान, अगर आज इंदिरा गांधी जिंदा होतीं तो वह कांग्रेस पार्टी में होते

भारत : विश्व इतिहास में 31 अक्टूबरः आज ही के दिन इंदिरा गांधी को मारी गई थी गोली

ज़रा हटके : इंदिरा गांधी की बरसी पर जस्टिस काटजू ने दिया विवादित बयान, कहा- शक्ति की भूखी थीं, कुर्सी बचाने के लिए लगाया आपातकाल

भारत : पुण्यतिथिः इंदिरा गांधी के बारे में जानिए 10 अहम बातें, यूँ चटाई थी पाकिस्तान को धूल

भारत : पुण्यतिथि विशेषः राममनोहर लोहिया ने इंदिरा गांधी को कहा था 'गूंगी गुड़िया', किया था 'सप्तक्रांति' का आवाहन

राजनीति : जय प्रकाश नारायणः जिनकी एक हुंकार से डरकर इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी जैसा आत्मघाती कदम उठाया!

भारत : दिग्गज पत्रकार की किताब में दावा, सोनिया नहीं इस लड़की से राजीव गांधी की शादी कराना चाहती थीं इंदिरा