लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : 1984 सिख विरोधी दंगा : न्यायालय सज्जन कुमार की सजा के निलंबन पर मई में करेगा सुनवाई

भारत : शत्रुघ्न सिन्हा को प्रियंका गांधी में दिखाई देने लगी है इंदिरा गांधी की झलक, कांग्रेस प्रमुख बनाए जाने की उठाई मांग 

भारत : इतिहास में 19 जुलाई : मंगल पांडे का जन्‍म, देश के 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण

भारत : Budget 2019: बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बनीं निर्मला सीतारमण, जानिए पहले पर कौन

भारत : 28 जून इतिहास में : 327 पत्रकारों को मीसा में बंद कर दिया गया और 290 अखबारों के विज्ञापन बंद कर दिए गए

भारत : इतिहास में 25 जून : देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, स्वतंत्र भारत का सबसे विवादित दिन

भारत : इतिहास में 23 जून: दो बड़े विमान हादसों का गवाह, संजय गांधी का निधन

भारत : इतिहास में 12 जून : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन PM इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी पाया

भारत : 5 जुलाई को पेश होगा पूर्ण बजट, निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री 

भारत : यूपी में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा को पहनाया गया बुर्का, कांग्रेस ने किया हंगामा