इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)FOLLOW
Indian national developmental inclusive alliance (india), Latest Hindi News
लोकसभा चुनाव 2024 रोचक होगा। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है। विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में एक साझा सचिवालय बनाया जाएगा। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 के अनुसार इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ होगा। आज बेंगलुरु में 26 राजनीतिक दलों द्वारा घोषित ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ के पीछे यही भावना है। Read More
एनडीए के द्वारा सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "अरे हमको कुछ नहीं चाहिए व्यक्तिगत, हम तो चाहते हैं सब को एकजुट करना, हम तो शुरू से ना यही बात बोलते थे ...
पीएम पद की दावेदारी पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो एक राज्य स्तर पर अपनी पार्टी का संचालन कर रहे हैं। हमारा दायरा राज्य में सीमित है। हमारी कोई बड़ी राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। ...
कांग्रेस नेता के बयानों की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि आप विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है। संदीप दीक्षित दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। ...
लोकसभा चुनाव 2024 पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हमारा रुख यह है कि हम इस पार्टी (AAP) पर भरोसा नहीं कर सकते। उनकी राजनीति में भ्रष्टाचार है। दीक्षित ने कहा कि जब गठबंधन बनेगा तो तय होगा कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा। ...
बैठक के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और नेताओं से सातों सीटों पर जनता के बीच निकलने के लिए कहा गया है। उनके इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई। ...
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "क्या आपने ‘नयी बोतल में पुरानी शराब’ वाली कहावत नहीं सुनी है। लेकिन यहां बोतल और शराब दोनों पुरानी हैं, इसलिए ठगी का शिकार का ना बनें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।" ...
पीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लिए मेरे खिलाफ सबसे प्रिय नारा क्या है, मोदी तेरी क्रब खुदेगी। ये इनका पसंदीदा नारा है। मेरे लिए इनकी गालियां, ये अपशब्द, ये अलोकतांत्रिक भाषा, मैं उसका भी टॉनिक बना देता हूं। ...