Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
'आप' नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विपक्षी दलों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा इस्तेमाल की जा रही रणनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसके कारण लोकतंत्र पर बेहद गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ...
पश्चिम बंगाल कांग्रेस मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई सार्वजनिक बैठक के बाद मालदा दक्षिण की सीट जीतने के लिए प्रियंका गांधी को प्रचार के लिए लाना चाहती है। ...
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भाग गए हैं क्योंकि कर्नाटक सरकार ने उनके कथित "अश्लील वीडियो" विवाद में विशेष जांच दल गठित कर दिया है। ...
Arvinder Singh Lovely: अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने लिखा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी। ...
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने विपक्ष के एंटी इनकंबेंसी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि देश पूरी तरह से मोदी सत्ता के साथ है और उसके समर्थक में वोट कर रहा है। ...
प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने देश में कई प्रधानमंत्रियों को देखा, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उनके पिता राजीव गांधी भी शामिल हैं, जिन्हें वो बहुत तकलीफ के साथ 'टुकड़ों' में घर वापस लाई थीं। ...
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आयी तो वह 'गोमांस' की खपत को फिर से बढ़ाएगी। ...