भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
एकदिवसीय में 41 मैचों में 72 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ जब हम सपाट पिचों की बात करते है तो एक गेंदबाज के तौर पर अगर मैं दबाव में रहूंगा तो विपक्षी टीम का गेंदबाज भी इतने ही दबाव में रहेगा।’’ ...
भारतीय टीम विश्व कप खेलने इंग्लैंड दौरे पर है। इस दौरान मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह भी वहां पहुंच चुके हैं। भले ही ये भारतीय टीम में नहीं है, लेकिन इन्हें इस दौरान कमेंट्री करते हुए देखा जा सकता है। ...
ICC World Cup, Ind vs NZ 1st Warm-up Match Preview: आईसीसी वर्ल्ड कप के प्रबल दावेदारों में शुमार भारतीय टीम शनिवार को विश्व कप के लिए अपने शुरुआती अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से खेलेगी। ...
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पहले पदार्पण करने के बाद टीम से लगातार अंदर-बाहर होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के खेल की चर्चा होती रहती है और ऐसे में वह खुद को टीम के लिए ‘प्रासंगिक’ मानते हैं। ...
पूर्व भारतीय विकेटकीपर चंद्रकांत पंडित ने कहा कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप में केदार जाधव राष्ट्रीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। ...