भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
World Cup 2019: शनिवार को अभ्यास के दौरान कोहली के दाहिने हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया, जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहत ने भारतीय कप्तान का इलाज किया। फरहत ने उनकी अंगूठे पर मैजिक स्प्रे (दवा) लगाने के बाद टेप चिपका दिया। ...
Virat Kohli: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपने दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगा बैठे, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन ...
ICC World Cup 2019: रवींद्र जडेजा 41 टेस्ट में 192 शिकार कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बार 5 या उससे अधिक शिकार किए हैं। बात अगर 151 वनडे मैच की करें, तो उन्होंने 174 बार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है। ...
Team India Trolled: भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ी जंगल में सैर का लुत्फ उठाते नजर आए, फैंस ने जमकर ट्रोल करते हुए पूछा, प्रैक्टिस कौन करेगा ...