भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
Rohit Sharma Press Conference, Ind Vs Wi: नए कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय टीम रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के साथ नये युग में प्रवेश करेगी जिसमें वह अपनी पुरानी ‘मध्यक्रम की समस्या’ से निजात पाने की कोशिश करेग ...
India vs West Indies: भारत के नए वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय में ईशान किशन उनके साथ पारी का आगाज करेंगे क्योंकि टीम में इस युवा के अलावा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं हैं और मयंक अग्रवाल भी अपना अनिवार्य पृथ ...
India vs West Indies: मोटेरा स्टेडियम - पुराने स्टेडियम को नया रूप देने के बाद इसे ‘नरेंद्र मोदी’ स्टेडियम का नाम दे दिया गया है जिस पर भारतीय क्रिकेट के कुछ शानदार रिकॉर्ड बने हैं। ...