भारतीय क्रिकेट टीम 1992-93 से दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रही है, वहीं साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार साल 1991-92 में भारत दौरे पर आई था, जहां भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में उसे 2-1 से मात दी थी। साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। टीम इंडिया 1999 , 2001, 2006, 2010, 2013 और 2018 में भी दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुकी है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर 1991-92, 1999-00, 2005-06, 2009-10, 2015-16 और 2019-20 में आ चुकी है। Read More
एमएसके प्रसाद ने कहा, 'केएल राहुल बेहद प्रतिभावान है। बेशक टेस्ट क्रिकेट में वह मुश्किल दौर से गुजर रहा है। निश्चित तौर पर हम उसकी फॉर्म को लेकर चिंतित हैं। उसे विकेट पर अधिक समय बिताना होगा और अपनी फॉर्म दोबारा हासिल करनी होगी।' ...
टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: पुणे (10 से 14 अक्टूबर) और रांची (19 से 23 अक्टूबर) में खेला जाएगा। ...
दक्षिण अफ्रीकी टीम में फाफ डु प्लेसीस, इमरान ताहिर, हाशिम अमला और डेल स्टेन नहीं हैं। डु प्लेसीस उपलब्ध नहीं थे, जबकि अमला और ताहिर क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और स्टेन का चयन नहीं हुआ। ...