अभिनेत्री और नेत्री हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा सांसद हैं। हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को फ़िल्म प्रोड्यूसर जया लक्ष्मी चक्रवर्ती और वीएसआर चक्रवर्ती के घर हुआ। हेमा मालिनी की शुरुआती पढ़ाई लिखाई चेन्नई (तब मद्रास) में हुई। 11वीं की पढ़ाई बीच में छोड़कर हेमा अभिनय की दुनिया में आ गईं। हेमा मालिनी ने 1961 में तमिल फिल्म इधु साथियम से एक्टिंग डेब्यू किया। हिन्दी सिनेमा में हेमा ने 1968 में आई फिल्म 'सपनों का सौदागर' से कदम रखा। इस फिल्म में उनके को-स्टार शोमैन राज कपूर थे। अपने पाँच दशक से ज्यादा लम्बे फिल्मी करियर में हेमा मालिनी ने शोले, सीता और गीता, तेरे मेरे सपने, राजा जानी, क्रांति, रजिया सुल्तान, सत्ते पर सत्ता जैसी हिट फिल्में दीं। हेमा मालिनी साल 2004 में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं। साल 2003 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद मनोनित किया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मथुरा लोकसभा सीट से टिकट मिला। हेमा ने रालोद नेता जयंत चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराकर चुनाव जीता। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में हेमा मालिनी को मथुरा से प्रत्याशी बनाया है। Read More
Hema Malini Viral Video: एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में हेमा मालिनी एक लेडी फैन की हरकत पर भड़क जाती हैं। जैसा की अक्सर देखा गया है की अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हो जाते हैं और कुछ ऐसा कर देते से ...
Dharmendra Post for vinesh phogat: अभिनेता धर्मेंद्र ने विनेश फोगाट को देश की ‘‘बहादुर बेटी’’ बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह 2024 पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक मुकाबले में पहलवान को अयोग्य ठहराए जाने के बारे में जानकर दुखी हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट ...
संसदीय सीट वार मतदान प्रतिशत की बात करे तो पहले चरण की सहारनपुर सीट पर सबसे अधिक 66.14 प्रतिशत वोट पड़े जबकि दूसरे चरण की माथुर संसदीय सीट पर सबसे कम 49.41 फीसदी वोट डाले गए। ...
Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result: सात चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान संपन्न हुए। शनिवार शाम 6.30 के बाद से तमाम एग्जिट पोल भी सामने आए। ...