हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर, 2019 को समाप्त होने जा रहा है। 2014 में सम्पन्न पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी और पार्टी के मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। राज्य विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक, कांग्रेस के 16 विधायक और आईएनएलडी के 7 विधायक हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। Read More
कैबिनेट मंत्री और पांच बार विधायक रहे अनिल विज अपनी पारंपरिक सीट अंबाला छावनी से जीत गए हैं। वहीं, राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी बावल सीट से जीत दर्ज की है। ...
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले की सीटों की संख्या को बरकरार रखना भी कांग्रेस के लिए चुनौती होगी। पिछली बार के चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस को 42 और हरियाणा में 15 सीटें हासिल हुईं थीं। ...
हरियाणा में बीजेपी ने 34 सीट पर जीत हासिल की है और 6 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की। हरियाणा में जेजेपी को भी 10 सीटों पर जीत मिली है। 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। ...
‘अबकी बार 75 पार’ का नारा देने वाली भाजपा 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के 46 के आंकड़े से दूर है। निर्वाचन आयोग के ताजा रुझान के मुताबिक भगवा पार्टी 40 सीटों पर या तो जीत रही है या आगे है। ...
हरियाणा में न तो भाजपा और न ही कांग्रेस को खुद अपने दम पर सरकार गठन के लिए बहुमत मिलता दिखाई देता है। दुष्यंत की महीनों पुरानी जननायक जनता पार्टी (जजपा) 10 सीटों पर जीत मिली है। इससे वह ‘किंगमेकर’ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ...
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 40 पर आगे चल रही है या उनमें से कुछ पर जीत हासिल कर चुकी है।बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आने के मद्देनजर उनकी पार्टी ...