हरियाणा में CM खट्टर को बड़ा झटका, 6 मंत्रियों की हुई करारी हार, राम बिलास शर्मा भी चल रहे हैं पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 07:02 PM2019-10-24T19:02:20+5:302019-10-24T19:02:20+5:30

मनोहर लाल खट्टर के अलावा कैबिनेट मिनिस्टर में सिर्फ अनिल विज जीतने में सफल रहे।

Big shock to CM Khattar in Haryana 6 ministers lost her seat Ram Bilas Sharma is also running behind | हरियाणा में CM खट्टर को बड़ा झटका, 6 मंत्रियों की हुई करारी हार, राम बिलास शर्मा भी चल रहे हैं पीछे

मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से करीब 45 हजार वोटों से जीत हासिल की है.

Highlightsमहेंद्रगढ़ सीट पर कैबिनेट मिनिस्टर राम बिलास शर्मा 10471 वोटों से पीछे चल रहे हैं।राज्यमंत्री करन देव, मनीष कुमार ग्रोवर और कृष्ण कुमार बेदी को हार मिली जबकि बनवारी लाल आगे चल रहे हैं।

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में 47 सीटें जीतने वाली बीजेपी को चालीस सीटें मिलती दिख रही है। बीजेपी अब तक 32 सीटें जीत चुकी है और आठ सीटों पर आगे चल रही है। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संकेत दिया कि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आने के मद्देनजर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 40 पर आगे चल रही है या उनमें से कुछ पर जीत हासिल कर चुकी है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 का है। 

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ गत पांच वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूं।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश पार्टी प्रमुख सुभाष बराला का भी आभार व्यक्त किया। 

कैबिनेट मिनिस्टर ले डुबे

हरियाणा सरकार में 8 कैबिनेट मिनिस्टर और 4 राज्य मंत्री हैं। बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री राव रनबीर सिंह और विपुल गोयल का टिकट काट दिया था। मनोहर लाल खट्टर के अलावा कैबिनेट मिनिस्टर में सिर्फ अनिल विज जीतने में सफल रहे। राज्यमंत्री करन देव, मनीष कुमार ग्रोवर और कृष्ण कुमार बेदी को हार मिली जबकि बनवारी लाल आगे चल रहे हैं।

बादशाहपुर से कैबिनेट मिनिस्टर राव नरबीर सिंह का टिकट काटकर बीजेपी ने मनीष यादवा पर भरोसा जताया था। मनीष यादव को निर्दलीय उम्मीदवार राकेश दौलताबाद ने 10186 वोटों से हराया। वहीं महेंद्रगढ़ सीट पर कैबिनेट मिनिस्टर राम बिलास शर्मा 10471 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह को अब तक 46135 वोट मिले हैं जबकि रामबिलास शर्मा को 35664 वोट मिले हैं।

कैबिनेट मंत्री                   सीट           परिणाम                    
मनोहर लाल खट्टर       करनाल       45188 वोटों से जीते
राम बिलास शर्मा        महेंद्र गढ़      10471 वोटों से पीछे
अनिल विज              अंबाला कैंट    20165 वोटों से जीते
कैप्टन अभिमन्यु         नारनौंद        12029 वोटों से हारे        
ओपी धनकड़            बादली         11245 वोटों से हारे
कविता जैन             सोनीपत        32878 वोटों से हारीं    

राज्य मंत्री
बनवारी लाल           बावल (सु)   32326 वोटों से आगे
करन देव                 रादौर         2541 वोटों से हारे
मनीष कुमार ग्रोवर   रोहतक       2735 वोटों से हारे
कृष्ण कुमार           शाहाबाद (सु) 37127 वोटों से हारे    

Web Title: Big shock to CM Khattar in Haryana 6 ministers lost her seat Ram Bilas Sharma is also running behind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे