इंग्लैंड क्रिकेट टीम विश्व में इंग्लैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा संचालित किया जाता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली टीम थी, जिन्हें 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था और 15 जून 1909 को इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही 5 जनवरी 1971 को सबसे पहला वनडे मैच खेला था और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जून 2005 को खेला। इंग्लैंड की टीम अब तक कोई भी आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है, हालांकि टीम साल 1979, 1987 और 1992 की उपविजेता रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
ICC ODI Rankings: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए वनडे रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है, जानिए बाकी टीमों की रैंकिंग ...
ICC World Cup 2019: इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ 233 रन के लक्ष्य को हासिल करने के नाकाम रही, जबकि लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे 64 रन से हार झेलनी पड़ी। ...
Ben Stokes: ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 64 रन से हार के बावजूद इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कहा है कि इंग्लैंड की टीम पीछे नहीं हटेगी और ये उनका वर्ल्ड कप है ...
Team India orange jersey: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को खेले जाने वाले मैच में ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर खेल सकती है, ऑनलाइन लीक हुईं तस्वीरें ...