दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों से सुपरस्टार अभिनेता, गायक, एंकर और निर्माता हैं। निरहुआ के नाम से फेसम दिनेश लाल यादव का जन्म 22 मार्च 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत एक भोजपुरी गायक के रूप में की थी। भोजपुरी गानों में सफलता के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की रूख किया और यहां भी सफलता हासिल की। निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में भोजपुरी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' से कल्पना पटवारी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की थी। साल 2008 में दिनेश लाल पहली बार फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' में लीड रोल में दिखाई दिए और फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद निरहुआ ने कभी भी पीछे मुड़ के नहीं देखा और उन्हें यहां से उन्हें जुबली स्टार कहा जाने लगा। इसके बाद उन्होंने निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बम बम बोल रहा है काशी और बॉर्डर जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। दिनेश लाल यादव साल 2012 में बिग बॉस 6 शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। Read More
भोजपुरी की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो अश्लीलता से परें हैं। जिसनें अश्लीलत नहीं बल्कि एक्शन इमोशन और ड्रामी देखने को मिलता है। आइए हम ऐसी फिल्मों के बारे में बात करते हैं जो हम परिवार के साथ देख सकते हैं। ...
निरहुआ ने लाल ही भारतीय जनता पार्टी की सीट से लोकसभा चुनाव में एलेक्शन लड़ा था। अब आर्टिकल 370 पर निरहुआ ने ट्वीट करके कहा है कि पहली बार आतंकी भी सोच रहे हैं कि सरकार क्या करने वाली है। ...
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ हाल ही में विंध्यावासिनी के दर्शन करने पहुंचे थे।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्यवासिनी में दोनों स्टार्स मां भगवती के दर्शन करने पहुंचे थे। ...
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक बेहद हॉट वीडियो यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। यह वीडियो आम्रपाली और दिनेश लाल यादव के सुपरहिट सॉन्ग तना छू ला गाने का है ...