Video: JNU कैंपस पहुंचे मनोज तिवारी संग निरहुआ, गाया गाना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 21, 2019 10:55 AM2019-08-21T10:55:48+5:302019-08-21T10:55:48+5:30
हाल ही में दिनेश लाल निरहुआ और मनोज तिवारी जवाहर लाल युनीवर्सिटी पहुंचे थे। जहां निरहुआ ने गाना गाया है।
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ और मनोज तिवारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली की जवाहर लाल युनीवर्सिटी का है।हाल ही में निरहुआ, मनोज तिवारी और हंस राज हंस जेएनयू में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहुंचे थे।
इस दौरान इन तीनों स्टार्स ने स्टूडेंट का जमकर अपनी कला से मनोरंजन किया है। यहीं निरहुआ अपना सुपरहिट गाना जुगल जोड़ी गाते नजर आए हैं। ये वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस इस वीडियो तो जमकर पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।निरहुआ ने अपने इस वीडियो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'एक शाम शहीदों के नाम। वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से निरहुआ का मनोज प्रोत्साहन करते नजर आ रहे हैं।
वह भी गाने का जमकर मजा ले रहे हैं। यह गाना फैंस के बीच काफी फेमस है। मनोज तिवारी दिल्ली से बीजेपी पार्टी से सांसद हैं। जबकि दिनेश लाल निरहुआ हो हाल ही के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन हार के बाद भी वह पार्टी के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।