आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने कहा सोनिया गांधी की कॉपी, एक्ट्रेस बोली-आप मोदी जी तरह...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 18, 2019 10:29 AM2019-07-18T10:29:12+5:302019-07-18T10:29:12+5:30

आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह फैंस के लिए आए दिन फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

nirhua dinesh lal yadav amrapali dubey face app | आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने कहा सोनिया गांधी की कॉपी, एक्ट्रेस बोली-आप मोदी जी तरह...

आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने कहा सोनिया गांधी की कॉपी, एक्ट्रेस बोली-आप मोदी जी तरह...

Highlightsसोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है।जिसमें हर कोई एक एप के जरिए अपने बुढ़ापे की फोटो शेयर कर रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है। जिसमें हर कोई एक एप के जरिए अपने बुढ़ापे की फोटो शेयर कर रहा है। इस लिस्ट में सेलेब्स भी शामिल हैं। अब भोजपुरी स्टार भी कहां पीछे रहने वाले इससे। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे की बुढापे की फोटो सामने आई है।

आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह फैंस के लिए आए दिन फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब ट्रेंड की फोटो निरहुआ के साथ की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस फोटो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए आम्रपाली ने लिखा है कि  2050 में भोजपुरी क्वीन एंड किंग। वहीं इस पोस्ट को आम्रपाली ने कैप्शन लिखा है- ये एप मुझे बहुत क्यूट लग रहा है यार


दोनों की ये फोटो फैंस के बीच छा गई है। दोनों के ही फैंस इनके इस अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट करने से पीछे खुद आम्रपाली और निरहुआ भी पीछे नहीं रहे हैं। निरहुआ ने लिखा है कि आप सोनिया गांधी जी की तरह दिख रही हैं। वहीं जवाब में आम्रपाली ने लिखा है कि हाहा शुक्रिया, लेकिन आप खुश मत हो, क्योंकि आप मोदी जी की तरह बिल्कुल नहीं दिख रहे हैं।

आम्रपाली ने इसके अलावा एक और भी फोटो शेयर की है। वह भी फैंस के बीच छाई हुई है। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी फैंस को खासा पसंद है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Web Title: nirhua dinesh lal yadav amrapali dubey face app

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे