मनोज तिवारी और रवि किशन का संसद पहुंचना तय, निरहुआ नहीं दे पा रहे हैं अखिलेश यादव को टक्कर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 23, 2019 12:56 PM2019-05-23T12:56:29+5:302019-05-23T13:04:57+5:30

खास बात है कि मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव-निरहुआ, रवि किशन तीनों ही भारतीय जनता पार्टी से मैदान में उतरे थे।

Manoj Tiwari and Ravi Kishan winning, Dinesh Lal Yadav loosing against Akhilesh Yadav in Lok Sabha Election Result 2019 | मनोज तिवारी और रवि किशन का संसद पहुंचना तय, निरहुआ नहीं दे पा रहे हैं अखिलेश यादव को टक्कर

मनोज तिवारी और रवि किशन का संसद पहुंचना तय, निरहुआ नहीं दे पा रहे हैं अखिलेश यादव को टक्कर

Highlightsअब निरहुआ को छोड़कर मनोज और रवि का संसद पहुंचना अब लगभग तय लग रहा है।मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव-निरहुआ, रवि किशन तीनों ही भारतीय जनता पार्टी से मैदान में उतरे हैं

लोकसभा चुनावों के लिए अभीतक के रुझानों में बीजेपी पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। अलग-अलग चैनलों की और चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी अकेले दम पर बहुमत हासिल करती दिख रही है। इस बार मैदान में तीन(मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव-निरहुआ, रवि किशन) स्टार थे।

अब रुझानों से साफ हो रहा है कि किसके हाथ जीत हासिल हो रही है किसको हार मिल रही है। खास बात है कि मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव-निरहुआ, रवि किशन तीनों ही भारतीय जनता पार्टी से मैदान में उतरे थे। ऐसे में अब निरहुआ को छोड़कर मनोज और रवि का संसद पहुंचना अब लगभग तय लग रहा है।

मनोज तिवारी नोर्थ ईस्ट दिल्ली से मैदान में हैं और उनको अब तक  263132 मिले हैं जबकि उनके विपक्षी शीला दीक्षित को अब तक 107913 वोट और दिलीप पांडे को 61779 वोट मिले हैं। साफ है कि इस बार भी मनोज संसद जरुर जाएंगे।

बात रवि किशन की की जाए तो एक्टर को अभी तक 357165 हासिल हो गए हैं। साथ ही सपा के रामानुज दूसरे नंबर हैं जिनको अभी तक 212186 वोट मिले हैं। वह भी पहली बार संसद इस बार जा सकते हैं।

बाद अगर दिनेश लाल निरहुआ की करी जाए तो वह सपा नेता अखिलेश यादव से पीछे चल रहे हैं। निरहुआ को अभी तक 44689 वोट हासिल हो पाए हैं। जबकि अखिलेश यादल को 104726 वोट मिल गए हैं। मतलब साफ है कि निरहुआ का संसद जाने का सपना टूटने वाला है। 
 

Web Title: Manoj Tiwari and Ravi Kishan winning, Dinesh Lal Yadav loosing against Akhilesh Yadav in Lok Sabha Election Result 2019