पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना पूर्वी एशिया का देश है जिसे चीन के नाम से जाना जाता है। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश में कम्युनिस्ट शासन लागू है। इसकी सीमाएं भारत-पाकिस्तान और नेपाल से लगती है। सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य चीन दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक देश भी है। अमेरिका के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। Read More
चीन में रविवार तक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 80,735 पर पहुंच गई जिनमें 3,119 मृतक, इलाज करा रहे 19,016 मरीज और सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 58,600 लोग शामिल हैं। ...
वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ‘आपदा' की स्थिति की घोषणा की गई है। यहां रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 106 हो गए, जिसके बाद राज्य के स्कूलों और कोलंबिया विश्वविद्यालय की कक्षाएं बंद करने पर मजबूर होना पड़ा। ...
कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता है। पीएम मोदी के ढाका में 17 मार्च को होने वाले मुजीब-उर-रहमान के शताब्दी समारोह में भाग लेने की संभावना थी। ...
कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा भारत सहित पूरे विश्व में बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 1.10 लाख केस मिले हैं जबकि इससे 3800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में भी कोरोना वायरस के अब तक 39 मामलों की पुष्टि हुई है। ...
चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। यहां एक ही दिन में वायरस से संक्रमित 133 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा के लिहाज से इटली में सिनेमाघर और थिएटर बंद करा दिए गए हैं। ...