CBI: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), भारत में केंद्र सरकार की एक एजेंसी है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर होने वाले अपराधों जैसे हत्या, घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों और राष्ट्रीय हितों से संबंधित अपराधों की भारत सरकार की तरफ से जांच करती है। सीबीआई एजेंसी की स्थापना 1941 में स्थापित हुई थी और इसे अप्रैल 1963 में “केंद्रीय जांच ब्यूरो” का नाम दिया गया था, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम, 1946 ने सीबीआई को जांच की शक्तियां दी हैं। भारत सरकार राज्य सरकार की सहमति से राज्य में मामलों की जांच करने का आदेश को देती है। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय राज्य सरकार की सहमति के बिना देश के किसी भी राज्य में अपराधिक मामले की जांच के लिए सीबीआई को आदेश दे सकते हैं। Read More
न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामलें पर सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया और मामले को आगे की कार्रवाई के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। ...
गिरफ्तारी के दौरान संजय सिंह ने कहा, "मोदी की पुलिस महिला नेताओं और वरिष्ठ नेताओं को घसीट रही है।" उन्होंने ट्वीट किया कि 'इस जुर्म का जवाब गुजरात की जनता अपने वोट की ताकत से देगी।' ...
कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को भगत सिंह बताये जाने पर कहा कि भ्रष्ट और कानून का मजाक बनाने वालों को भगत सिंह कहकर केजरीवाल उस शहीद का अपमान कर रहे हैं, जिसने देश के लिए बलिदान दिया है। ...
आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा मिले समन पर बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, "इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा।" ...
मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आरोपी हैं। इससे पहले कारोबारी एवं आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। ...
सीबीआई ने रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के मामले में विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया है। जिसमें लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 14 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। ...