भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। येदियुरप्पा ने सीबीआई जांच की घोषणा की थी। जद(एस) के अयोग्य करार दिए विधायक ए एच विश्वनाथ के खुलासे के बाद ...
इससे पहले सीएम येदियुरप्पा ने 17 नवनियुक्त मंत्रियों को सोमवार (26 अगस्त) को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी थी। इन मंत्रियों को करीब एक सप्ताह पहले कैबिनेट में शामिल किया गया था। ...
कर्नाटकः बसवराज बोम्मई को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को बड़े और मध्यम स्तरीय उद्योग का मंत्रालय, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री-के एस ईश्वरप्पा और आर अशोक को क्रमश: ग्रामीण विकास और पंचायती राज, तथा राजस्व विभाग का ...
आईएनएक्स मीडिया मामले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है। भ्रष्टाचार के मामले में चिदंबरम से पहले भी कई जानी-मानी राजनीतिक हस्तियों को जेल की हवा मिल चुकी है। ...
मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई थी। अभी तक किसी मंत्री को मंत्रालय का बंटवारा नहीं किया गया है। इस निर्णय के लिए सीएम भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे। ...
बीस दिनों तक एक सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ सरकार चलाने के बाद मुख्यमंत्री 20 अगस्त को उसका विस्तार करने के लिए शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मंजूरी हासिल कर पाए। ...
भारत का चंद्रयान-2 आज करीब 30 दिनों की अपनी यात्रा के बाद आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) आज सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच चंद्रयान-2 के तरल रॉकेट इंजन को दाग कर उसे चांद की कक्षा में पहुंचाने का अभियान पूरा कर ...