Top News 20th August: चंद्रयान-2 करेगा आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश, कर्नाटक में येदियुरप्पा करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 20, 2019 07:42 AM2019-08-20T07:42:39+5:302019-08-20T07:44:25+5:30

भारत का चंद्रयान-2 आज करीब 30 दिनों की अपनी यात्रा के बाद आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) आज सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच चंद्रयान-2 के तरल रॉकेट इंजन को दाग कर उसे चांद की कक्षा में पहुंचाने का अभियान पूरा करेगा।

top 5 news to watch 20th august updates national international sports and business | Top News 20th August: चंद्रयान-2 करेगा आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश, कर्नाटक में येदियुरप्पा करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार

Top News 20th August: चंद्रयान-2 करेगा आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश, कर्नाटक में येदियुरप्पा करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार

Highlightsचंद्रयान-2 की आज कड़ी परीक्षा, चंद्रमा के कक्ष में करना है प्रवेशकर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा सरकार आज करेगी मंत्रिमंडल विस्तार

चंद्रयान 2 करेगा आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश

भारत का चंद्रयान-2 आज करीब 30 दिनों की अपनी यात्रा के बाद आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) आज सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच चंद्रयान-2 के तरल रॉकेट इंजन को दाग कर उसे चांद की कक्षा में पहुंचाने का अभियान पूरा करेगा। यह इस मिशन के सबसे मुश्किल अभियानों में से एक है क्योंकि अगर सेटेलाइट चंद्रमा पर उच्च गति वाले वेग से पहुंचता है, तो वह उसे उछाल देगा और ऐसे में वह गहरे अंतरिक्ष में खो जाएगा। वहीं, अगर वह धीमी गति से पहुंचता है तो चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण चंद्रयान 2 को अपनी ओर खींच लेगा और फिर आगे का रास्ता आसान हो जाएगा।

कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस योदियुरप्पा आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उन्होंने इसके लिए 17 नामों का प्रस्ताव भी राज्यपाल के पास भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई, क्योंकि पार्टी संभावित मंत्रियों के नामों को तय नहीं कर पा रही थी। पहले भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए येदियुरप्पा दिल्ली गए थे। बीएस येदियुरप्पा कुछ ही दिन पहले एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिरने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। 

पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत पर आज फैसला

आईएनएक्स मीडिया घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत अर्जी पर दिल्ली हाई द्वारा मंगलवार को फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। न्यायमूर्ति सुनील गौर मामले पर फैसला सुनाने वाले हैं। उन्होंने 25 जनवरी को इस मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। जिरह के दौरान सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय दोनों ने ही चिदंबरम की अर्जी का इस आधार पर विरोध किया था कि उनसे हिरासत में पूछताछ जरूरी है, क्योंकि वह सवालों से बच रहे हैं। 

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के साथ ही दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडकाने लगा है। दिल्ली सरकार खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड में है। दिल्ली सरकार ने किनारे बसे लोगों को जगह छोड़ने को कह दिया है। रविवार शाम यमुना का जलस्तर 203.37 मीटर था। हालांकि, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से एक साथ 8.28 लाख पानी छोड़ा गया और यमुना का जलस्तर 205.36 मीटर दर्ज किया गया जो कि खतरे के निशान 205.33 मीटर से 0.3 मीटर ऊपर था। 

Web Title: top 5 news to watch 20th august updates national international sports and business

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे