भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह वर्तमान में यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने पहली बार 1991 में लोकसभा चुनाव लड़ा था और तब उन्होंने गोंडा निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला चुनाव जीता। उनकी पत्नी भी यूपी से सांसद रह चुकी हैं। बृज भूषण शरण सिंह की छवि एक बाहुबली नेता के तौर पर रही है और छात्र जीवन से वह राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह अभी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के भी अध्यक्ष हैं। हालांकि इस पद पर रहते हुए वह विवादों में हैं। कुछ पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कई शीर्ष पहलवान उन्हें इस पद से हटाने और उन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। Read More
भारतीय राजनीति में बाहुबली सार्वजनिक जीवन के अपराधीकरण की शीर्ष उपलब्धि है. बाहुबली जातिगत और धार्मिक समुदाय के समर्थन के दम पर खड़ा होता है. अपने समुदाय में उसकी छवि हीरो की होती है. पार्टियों और नेताओं को लगता है कि अमुक बाहुबली के समर्थन का मतलब ...
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है। ...
बृजभूषण शरण सिंह ने एक वीडियो जारी कर के कहा है कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो वह फांसी पर लटक जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है इसलिए वह अभी इस मामले को लेकर ज्यादा नहीं बोल सकते हैं। ...